जानिए क्या है विसरा, क्यों इसे रखा जाता है सुरक्षित?

Chandrakant Mishra | May 29, 2019, 08:35 IST
किसी व्यक्ति का शव देखने पर उसकी मृत्यु संदिग्ध लगने या उसे जहर देने की आशंका पर उस व्यक्ति का विसरा सुरक्षित रख लिया जाता है
#death
लखनऊ। किसी व्यक्ति की मौत के बाद मौत के कारणों को पता लगाने के लिए मृतक के शरीर के कुछ आंतरिक अंगों को सुरक्षित रखा जाता है, इसे विसरा कहते हैं। बिसरा का रासायनिक परीक्षण करने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाती है। विसरा सैम्पल की जांच फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री में होती है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा के फॉरेंसिक मेडिसिन के प्रो. एके सिंह ने बताया, " किसी व्यक्ति का शव देखने पर उसकी मृत्यु संदिग्ध लगे या उसे जहर देने की आशंका जताई जा रही हो तो उस व्यक्ति का विसरा सुरक्षित रख लिया जाता है। बाद में जांच के बाद स्थिति का पता लगाया जाता है। सरल शब्दों में कहा जाए तो मानव शरीर के अंदरुनी अंगों फेफड़ा, किडनी, आंत को विसरा कहा जाता है।"

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान

RDESController-2092
RDESController-2092
प्रतीकात्मक तस्वीर साभार: इंटरनेट

" किस अंग को कितना सुरक्षित रखना है यह भी निश्चित होता है। मृतक के शरीर से 100 ग्राम खून, 100 ग्राम पेशाब, 500 ग्राम लीवर सुरक्षित रखा जाता है। इसे सेचूरेटेड सॅाल्ट सोल्यूशन में सुरक्षित रखा जाता है, जिससे बाद में जांच करने पर सही रिपोर्ट पता किया जा सके और किसी और अन्य जहर के लक्षण न आएं।" प्रो. एके सिंह ने आगे बताया।

ये भी पढ़ें: डिस्लेक्सिया से लड़ने में अब बच्चों के टीचर करेंगे मदद, किया जाएगा प्रशिक्षित

RDESController-2093
RDESController-2093
प्रतीकात्मक तस्वीर साभार: इंटरनेट

विसरा को तीन शीशे के जारों में सुरक्षित रखा जाता है, एक में जितने भी पाचन तंत्र हैं उन्हें रखते हैं, दूसरे में ब्रेन, किडनी, लीवर और तीसरे में ब्लड को रखा जाता है। देश में प्वाइजनिंग इंफार्मेशन सेंटर बहुत कम हैं, जहां यह डाटा बनाया जा सके की देश में कितने लोग जहर खाने से मर रहे हैं। यूपी में तो एक भी ऐसा सेंटर नहीं है। मेडिकल कॉलेज में भी फॉरेंसिक साइंस लैब नहीं होता है, जहां यह पता लगाया जा सके कि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है। जिस वजह से यह पता लगा मुश्किल होता कि कितनी मात्रा में किस जहर से व्यक्ति की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: इन बातों को ध्यान रखकर आसानी से भरें ऑनलाइन फॉर्म

Tags:
  • death
  • Forensic Botany
  • case
  • crime in india

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.