वाराणसी : तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, सात फीट ऊपर चढ़ा पानी

Vinod Sharma | Jul 07, 2017, 20:11 IST
Share
वाराणसी
वाराणसी : तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
वाराणसी। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश होने से वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढऩे लगा है। बीती देर शाम से बढ़ाव का रुख अपनाते हुए गंगा के जलस्तर में शुक्रवार दोपहर दो बजे तक लगभग 7 फीट की वृद्धि दर्ज की गई।

दशाश्वमेध घाट पर दैनिक गंगा आरती कराने वाली संस्था गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष किशोरी रमण दुबे ने बताया कि यदि जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार इसी प्रकार बनी रही तो कल तक पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग जलमग्न हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रतिघंटा 10 इंच पानी बढ़ रहा है। बनारस नौकायन समिति के अध्यक्ष प्रभु साहनी ने बताया कि प्रशासन द्वारा गंगा में लगायी गयी जेटी भी पानी में डूब गया है।



Tags:
  • वाराणसी
  • rain
  • बनारस
  • Varansi
  • बाढ़
  • floods
  • जलस्तर
  • हिंदी समाचार
  • यूपी में बारिश
  • up hindi news
  • वाराणसी समाचार
  • varansi news