मानसून की दस्तक से खिले किसानों के चेहरे

Gyanesh SharmaGyanesh Sharma   24 Jun 2017 7:11 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मानसून की दस्तक से खिले किसानों के चेहरेबारिश के बाद खेत तैयार करता किसान।

ज्ञानेश शर्मा, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

अलीगढ़। धान का उत्पादन करने वाले किसान बारिश होते ही धान की रोपाई के लिए खेतों की तैयारी में जुट गए हैं। कई जगहों पर तो रोपाई का काम भी जोरों से चल रहा है। इस बार बारिश अच्छी रहेगी तो धान की फसल में भी अच्छी पैदावार होगी।

ये भी पढ़ें : खुशखबरी : यूपी में अगले सप्ताह होगी अच्छी बारिश

अलीगढ़ जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर अतरौली ब्लॉक के गाँव रायपुर दलपतपुर निवासी चौधरी देवेंद्र सिंह (45 वर्ष) कहते हैं, "बारिश की संभावना को देखते हुए इस बार धान का रकबा भी किसानों ने बढ़ा लिया है। क्योंकि धान की फसल में पानी की सबसे अधिक जरुरत होती है। वह अपने खेत की तैयारी करने में जुटे हैं।"

ये भी पढ़ें : बारिश से आई धान रोपाई में आई तेज़ी

अलीगढ़ जिले में पिछले दो वर्षों से सामान्य से भी कम वर्षा हुई थी, जिससे किसानों ने धान का रकबा भी घटा दिया था। दो साल किसान की बचत तो दूर लागत निकलना भी दूभर हो गया था। अलीगढ धान उत्पादन करने में अग्रणी जिलों में शामिल है। मौसम विभाग भी इस बार अच्छी बारिश की संभावना जता चुका है।

गहतोली निर्मल के पप्पू चौधरी (40 वर्ष) ने बताया कि पहले धान की रोपाई 10 जुलाई के बाद होती थी। किसान बारिश का इंतजार करते थे। दो साल सूखा पड़ने के कारण धान का रकबा भी किसानों ने घटा दिया था। लेकिन इस बार किसान फिर से धान की रोपाई करने में जुट गए हैं।"

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.