किसान कल्याण कार्यशाला: किसानों को बताया जा रहा कैसे बढ़ाएं आमदनी, देखें वीडियो

Kushal Mishra | May 02, 2018, 13:13 IST
agriculture
लखनऊ। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए 2 मई को पूरे देश में किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर हो रही इस कार्यशाला में किसानों को नई-नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है कि कैसे किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।

केंद्र और प्रदेश सरकार की पहल से ग्राम स्वराज अभियान के तहत इस किसान कल्याण कार्यशालाओं का आयोजन यूपी के 822 ब्लॉकों समेत देश के 6 हजार से ज्यादा ब्लॉकों में किया जा रहा है।

इस बारे में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बताते हैं, "इस कार्यशाला में 500 कृषि वैज्ञानिक शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा पशुपालन विभाग, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य व मधुमक्खी पालन के अलावा कृषि से जुड़े सभी विभाग अपनी लाभकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को देंगे। इसके जरिए किसानों को उन्नत खेती के टिप्स बताए जाएंगे। पूरे देश में इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।"

उत्तर प्रदेश में मंत्री ब्लॉक स्तर पर इस कार्यशाला में शामिल होंगे। देखें उत्तर प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर इस कार्यशाला में कहां-कहां जा रहे हैं मंत्रीगण।

खाली जमीनों पर किसान करें औषधीय पौधों की खेती , सरकार देती है सब्सिडी

चने का ज्यादा उत्पादन भी किसानों के लिए बन रहा मुसीबत, नहीं मिल रहा दाम

Tags:
  • agriculture

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.