इंदौर में धीमी प्याज खरीद से नाराज किसानों ने किया चक्काजाम    

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
इंदौर में धीमी प्याज खरीद से नाराज किसानों ने किया चक्काजाम     प्याज।

इंदौर (भाषा)। स्थानीय लक्ष्मीबाई थोक मंडी में प्याज की सरकारी खरीद की धीमी रफ्तार से नाराज किसानों ने आज चक्काजाम कर विरोध जताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रुपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सैकड़ों किसानों ने लक्ष्मीबाई थोक मंडी के पास की मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों ओर आम लोगों के वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं।

एएसपी ने बताया प्याज खरीद की व्यवस्थाओं में सुधार का भरोसा दिलाये जाने पर किसानों ने चक्काजाम समाप्त किया। चक्काजाम करने वाले किसानों ने कहा कि लक्ष्मीबाई थोक मंडी में प्याज खरीद की रफ्तार इतनी धीमी है कि वे अपने वाहनों के साथ पिछले सात दिन से उपज के बिकने का इन्तजार कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि मंडी प्रशासन तेजी से प्याज खरीदे।

ये भी पढ़ें : Video : कम नहीं हो रहा किसानों का दर्द, रतलाम में मंडी के बाहर खड़ी हैं प्याज से भरी 1000 ट्रालियां

प्रदेश में इस बार प्याज की बम्पर पैदावार हुई है। प्रदेश सरकार अलग-अलग मंडियों में किसानों से आठ रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर प्याज खरीद रही है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.