इंदौर में धीमी प्याज खरीद से नाराज किसानों ने किया चक्काजाम

गाँव कनेक्शन | Jun 21, 2017, 20:19 IST
agriculture
इंदौर (भाषा)। स्थानीय लक्ष्मीबाई थोक मंडी में प्याज की सरकारी खरीद की धीमी रफ्तार से नाराज किसानों ने आज चक्काजाम कर विरोध जताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रुपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सैकड़ों किसानों ने लक्ष्मीबाई थोक मंडी के पास की मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों ओर आम लोगों के वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं।

एएसपी ने बताया प्याज खरीद की व्यवस्थाओं में सुधार का भरोसा दिलाये जाने पर किसानों ने चक्काजाम समाप्त किया। चक्काजाम करने वाले किसानों ने कहा कि लक्ष्मीबाई थोक मंडी में प्याज खरीद की रफ्तार इतनी धीमी है कि वे अपने वाहनों के साथ पिछले सात दिन से उपज के बिकने का इन्तजार कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि मंडी प्रशासन तेजी से प्याज खरीदे।

प्रदेश में इस बार प्याज की बम्पर पैदावार हुई है। प्रदेश सरकार अलग-अलग मंडियों में किसानों से आठ रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर प्याज खरीद रही है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • agriculture
  • madhya pradesh
  • farmer
  • Indore
  • इंदौर
  • onion
  • Indore samachar

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.