भागीदारी: एक आईएएस अधिकारी ने जन सहयोग से राजस्थान के नागौर ज़िले के 800 से ज़्यादा सरकारी स्कूलों में बिजली पहुंचाई
Neetu Singh | Feb 13, 2021, 15:13 IST
नागौर जिले के कलेक्टर डॉ जितेन्द्र सोनी ने कुछ ऐसे विद्यालयों में जन-सहयोग से बिजली पहुंचा दी जहाँ के लोगों के लिए स्कूल में बिजली पहुँचना किसी सपने जैसा था। छह महीने में जन-सहयोग से जिले के 839 सरकारी विद्यालयों में बिजली पहुंच चुकी है। जिला कलेक्टर की इस मुहिम की राजस्थान के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने सराहना करते हुए राज्य के सभी जिलाधिकारियों को एक पत्र जारी कर कहा है कि नागौर का 'उजास' अभियान हर जिले में लागू किया जाए। राजस्थान में 11,000 से ज्यादा सरकारी स्कूल हैं जिनमे बिजली की सुविधा नहीं है। राज्य का 'उजास' माॅडल दूसरे राज्य भी अपनाकर जनसहयोग से सरकारी विद्यालयों में बिजली पहुंचा सकते हैं।
भागीदारी: एक आईएएस अधिकारी ने जन सहयोग से राजस्थान के नागौर ज़िले के 800 से ज़्यादा सरकारी स्कूलों में बिजली पहुंचाई