Lok Sabha Election Results- राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने जीतीं कई सीटें

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
Lok Sabha Election Results- राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने जीतीं कई सीटें

लखनऊ। भारत के लिए आज एक बड़ा दिन है। चालीस दिन चले मतदानों के बाद आज 23 मई 2019 को सत्रह्वीं लोकसभा के नतीजे आएंगे। ग्यारह अप्रैल से शुरू हुए चुनावों में कुल 542 सीटों पर मतदान हुए। साल 2014 में भाजपा ने लोकसभा की 543 सीटों में से 282 जीत कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। इससे पूर्व साल 2009 में यूपीए ने 261 सीटें जीतकर केन्द्र सरकार का गठन किया।

देश के तमाम राज्यों में नतीजों पर नज़र है। यहां हम जानेंगे उत्तर-पश्चिम भारत के पांच राज्यों के नतीजों के बारे में।

Lok Sabha Elections 2019 Rajasthan, Himachal Pradesh, Punjab, Haryana and Jammu and Kashmir Results Live Updates-

Election Commission के रूझानों के अनुसार

शाम 7:30 बजे तक जम्मू और कश्मीर की दो सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीत हासिल की। श्रीनगर सीट पर पार्टी अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला और अनंतनाग सीट से हसनैन मसूदी जीते।

हिमाचल प्रदेश की चार में से एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। सुरेश कुमार कश्यप शिमला सीट से तीन लाख 27 हज़ार 515 वोटों से जीते।

राजस्थान की 12 सीटों पर भाजपा जीती। इनमें अजमेर, जालोर, बाड़मेर सीटें शामिल हैं। राजस्थान की चुरू लोकसभा सीट से भाजपा के राहुल कस्वां 334402 मतों से जीते। पंजाब की चार सीटों पर कांग्रेस और दो पर शिरोमणि अकाली दल को जीत हासिल हुई।


शाम 7 बजे तक पंजाब में तीन सीटें कांग्रेस और एक सीट शिरोमणि अकाली दल ने जीती।

शाम 6:25 तक देश की 46 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। इनमें से 29 पर भाजपा ने जीत हासिल की तो वहीं कांग्रेस के नाम आठ सीटें रहीं। बसप, डीएमके, नेशनल कॉन्फ्रेंस, जदस, लोक जनशक्ति पार्टी, नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी और अन्य ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की तो वहीं टीआरएस के नाम दो सीटें रहीं।

पंजाब की तीन सीटों को कांग्रेस ने जीत लिया है और अभी पांच पर आगे चल रही है। राजस्थान की आठ सीटों को भाजपा ने जीत लिया है।

शाम 5:53 बजे भारतीय निर्वाचन आयोग ने ये जारी किया कि जम्मू और कश्मीर की श्रीनगर सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रत्याशी फारूख अब्दुल्ला ने जीत हासिल की। अब्दुल्ला ने 70 हज़ार 50 वोटों से ये सीट जीती।

राजस्थान की छह सीटों पर नतीजे घोषित हो गए हैं। इन सभी सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई, ये अजमेर, बाढ़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, जालोर और टोंक-सवाई माधोपुर की सीटे हैं।

पंजाब की पटियाला और लुधियाना सीटों पर नतीजे आ गए हैं। दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। पटियाला से प्रनीत कौर एक लाख 62 हज़ार 718 वोटों से जीतीं तो वहीं लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू ने 76 हज़ार 372 वोटों से जीत हासिल की।

हरियाणा की सभी दस सीटों पर भाजपा आगे है। हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भी भाजपा अपनी बढ़त बनाए हुए है।

दोपहर एक बजे तक सभी सीटों के रूझान आ गए हैं। इनमें से 294 सीटों पर भाजपा तो 52 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। बसपा 12 सीटों पर, डीएमके 22, जनता दल (यू) 15, शिवसेना 19, वायएसआर कांग्रेस 23, टीआरएस 9 और तृणमूल कांग्रेस 23 सीटों पर आगे है।

हरियाणा की सभी दस सीटों पर भाजपा आगे है। राजस्थान की 24 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है और एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। पंजाब की आठ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। शिरोमणि अकाली दल दो सीटों पर आगे है। एक सीट पर आम आदमी पार्टी तो दो सीटों पर भाजपा आगे है। हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा आगे है।

सुबह 11:30 बजे तक 542 में से सभी सीटों के रूझान आ गए हैं। इनमें से 291 सीटों पर भाजपा तो 50 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। बसपा 12 सीटों पर, डीएमके 22, जनता दल (यू) 16, शिवसेना 20, वायएसआर कांग्रेस 24, टीआरएस 9 और तृणमूल कांग्रेस 25 सीटों पर आगे है।

सुबह 11 बजे तक 542 में से सभी सीटों के रूझान आ गए हैं। इनमें से 295 सीटों पर भाजपा तो 51 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। बसपा 12 सीटों पर, डीएमके 22, जनता दल (यू) 16, शिवसेना 19, वायएसआर कांग्रेस 24, टीआरएस 9 और तृणमूल कांग्रेस 24 सीटों पर आगे है।

हरियाणा की सभी दस सीटों पर भाजपा आगे है। यहां की अंबाला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलेजा पीछे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी रतन लाल खट्टर एक लाख 45 हज़ार दो वोटों के साथ आगे हैं। वहीं गुड़गांव सीट पर भाजपा के इंद्रजीत राव एक लाख 97 हज़ार 899 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

राजस्थान की 24 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है और एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। जयपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौर दो लाख 36 हज़ार 80 वोटों के साथ आगे हैं।

पंजाब की आठ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। शिरोमणि अकाली दल दो सीटों पर आगे है। एक सीट पर आम आदमी पार्टी तो दो सीटों पर भाजपा आगे है।

हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। यहां की हमीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर तीन लाख 25 हज़ार 332 वोटों के साथ आगे हैं।

जम्मू और कश्मीर में भाजपा दो, निर्दलीय एक और नेशनल कॉन्फ्रेंस तीन सीटों पर आगे है। यहां की श्रीनगर सीट से फारूख अब्दुल्ला 35 हज़ार 134 वोटों के साथ आगे हैं।

सुबह 10:30 मिनट तक 529 सीटों के रूझान आ गए हैं। इनमें से 283 सीटों पर भाजपा तो 51 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। बसपा 10 सीटों पर, डीएमके 22, जनता दल (यू) 15, शिवसेना 19, वायएसआर कांग्रेस 24, टीआरएस 11 और तृणमूल कांग्रेस 23 सीटों पर आगे है।

राजस्थान की 24 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है और एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। जयपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौर एक लाख 57 हज़ार 571 वोटों के साथ आगे हैं।

पंजाब की आठ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। शिरोमणि अकाली दल दो सीटों पर आगे है। एक सीट पर आम आदमी पार्टी तो दो सीटों पर भाजपा आगे है।

हरियाणा की नौ सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस आगे है। यहां की अंबाला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलेजा पीछे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी रतन लाल खट्टर 96 हज़ार 77 वोटों के साथ आगे हैं। वहीं गुड़गांव सीट पर भाजपा के इंद्रजीत राव एक लाख 42 हज़ार 677 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। यहां की हमीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर दो लाख 45 हज़ार 487 वोटों के साथ आगे हैं।

जम्मू और कश्मीर में भाजपा और निर्दलीय दो-दो सीटों पर आगे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे है। यहां की श्रीनगर सीट से फारूख अब्दुल्ला 23 हज़ार वोटों के साथ आगे हैं।

सुबह 10:10 मिनट तक 511 सीटों के रूझान आ गए हैं। इनमें से 277 सीटों पर भाजपा तो 52 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। बसपा 12 सीटों पर, डीएमके 21, जनता दल (यू) 15, शिवसेना 18, वायएसआर कांग्रेस 21, टीआरएस 11 और तृणमूल कांग्रेस 21 सीटों पर आगे है।

राजस्थान की 24 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है और एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। जयपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौर एक लाख 45 हज़ार वोटों के साथ आगे हैं।

पंजाब की आठ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। शिरोमणि अकाली दल दो सीटों पर आगे है। एक सीट पर आम आदमी पार्टी तो दो सीटों पर भाजपा आगे है।

हरियाणा की नौ सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस आगे है। यहां की अंबाला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलेजा पीछे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी रतन लाल खट्टर 80 हज़ार वोटों के साथ आगे हैं। वहीं गुड़गांव सीट पर भाजपा के इंद्रजीत राव एक लाख 15 हज़ार वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। यहां की हमीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर एक लाख 97 हज़ार वोटों के साथ आगे हैं।

जम्मू और कश्मीर में भाजपा, नेशनल कॉन्फ्रेंस और निर्दलीय दो-दो सीटों पर आगे हैं। यहां की श्रीनगर सीट से फारूख अब्दुल्ला 19 हज़ार वोटों के साथ आगे हैं।

सुबह 9:50 बजे तक 470 सीटों के रूझान आ गए हैं। इनमें से 256 सीटों पर भाजपा तो 52 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। बसपा 13 सीटों पर, डीएमके 17, जनता दल (यू) 14, शिवसेना 17, वायएसआर कांग्रेस19, टीआरएस 12 और तृणमूल कांग्रेस 14 सीटों पर आगे है।

राजस्थान की 24 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है और एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त है।

हरियाणा की नौ सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस आगे है। हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

जम्मू और कश्मीर में भाजपा, नेशनल कॉन्फ्रेंस और निर्दलीय दो-दो सीटों पर आगे हैं।

पंजाब की आठ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। शिरोमणि अकाली दल दो सीटों पर आगे है। एक सीट पर आम आदमी पार्टी तो दो सीटों पर भाजपा आगे है।

सुबह 9:30 बजे तक 405 सीटों के रूझान आ गए हैं। इनमें से 230 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे है तो कांग्रेस 55 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

राजस्थान की 23 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है और एक-एक सीट पर कांग्रेस और आरएलडी की बढ़त है। वहीं हरियाणा की नौ सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

पंजाब की आठ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है तो वहीं शिरोमणि अकाली दल दो सीटों पर आगे है। एक सीट पर आम आदमी पार्टी तो दो सीटों पर भाजपा आगे है।

जम्मू और कश्मीर की दो सीटों पर भाजपा आगे है तो वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे हैं।

राजस्थान

राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए- अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, चुरू, दौसा, गंगानगर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, जालोर, झालावाड़ बारान, झुनझुनु, जोधपुर, करौली धोलपुर, कोटा, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, टोंक- सवाई माधौपुर, उदयपुर। इनमें से तीन- बांसवाड़ा, दौसा और उदयपुर अनुसुचित जनजाति एवं चार- भरतपुर, बीकानेर, गंगानगर और करौली धोलपुर अनुसुचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीटे हैं।

इन सीटों पर चौथे और पांचवें चरण में 29 अप्रैल और 6 मई को मतदान हुए।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election Results: जानें नॉर्थ-इस्‍ट के राज्‍यों का क्‍या है हाल

सोलहवीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा ने यहां सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं साल 2009 में कांग्रेस 20 सीटें जीती और भाजपा को 4 सीटें मिलीं।

यहां सबकी नज़र रहेगी जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर जहां से भाजपा के प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौर चुनाव लड़ रहे हैं। राठौर इस सीट से सांसद हैं और केन्द्र सरकार में खेल राज्य मंत्री हैं। कांग्रेस ने यहां से पूर्व खिलाड़ी कृष्णा पुनिया को उम्मीदवार बनाया है।

पंजाब

पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए- अमृतसर, आनंनपुर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोज़पुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, खादूरसाहिब, लुधियाना, पटियाला, संगरूर। इनमें से चार सीटें फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर और जालंधर अनुसुचित जाति के लिए आरक्षित हैं। यहां की सभी सीटों पर 19 मई को हुए आखिरी चरण में मतदान हुए।

पंजाब में साल 2014 के आम चुनाव में भाजपा को दो, कांग्रेस को तीन, आप को 4 और शिरोमणि अकली दल को चार सीटें मिली थीं।

इन पर रहेगी नज़र-

  • गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी सनी देओल
  • आनंनपुर साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी
  • संगरूर से आप प्रत्याशी भगवंत मान
  • बठिंडा से अकाली दल प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल

हिमाचल प्रदेश

राज्यम की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव सम्पन्न हुए - कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला। इनमें से शिमला की सीट अनुसुचित जाति के लिए आरक्षित है। सभी सीटों पर आखिरी चरण में 19 मई को मतदान हुआ। पिछले लोकसभा चुनावों में यहां की चारों सीटें भाजपा के नाम रही थीं।

हमीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर पर सबकी नज़र रहेगी।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Bihar-Jharkhand Results Live: बिहार-झारखंड में एनडीए और महागठबंधन के बीच महामुकाबला

जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर की छह लोकसभा सीटों पर चुनाव पांच चरणों में चुनाव हुए - बारामुल्ला, श्रीनगर, अनंतनाग, लद्दाख, उधमपुर और जम्मू। यहां की कोई भी सीट आरक्षित नहीं है। पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे चरण में यहां मतदान हुए। पिछली बार, 3 सीटें भाजपा तो 3 पीडीपी के नाम रही थीं।

यहां की श्रीनगर सीट से नेशनल कांफ्रेंस के फारूख अब्दुल्ला चुनाव लड़ रहे हैं, जिन पर सबकी निगाहें रहेंगी। वहीं अनंतनाग से पीडीपी प्रत्याशी महबूबा मुफ्ती चर्चा में हैं।

हरियाणा

राज्य में दस सीटों पर चुनाव हुए - अंबाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद। इनमें से अंबाला और सिरसा सीट अनुसुचित जाति के लिए आरक्षित हैं। यहां छठवें चरण में 12 मई को सभी सीटों पर मतदान हुए।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results Live Updates: मोदी सरकार या विपक्षी महागठबंधन का वार?

साल 2014 में भाजपा, बसपा को एक, कांग्रेस को तीन तो हरियाणा लोक दल को 4 सीटें मिली थीं। राज्य में गुड़गांव से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह और अंबाला से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलेजा पर सबकी निगाहें रहेंगी।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.