तस्वीरों में देखें, दुनिया में कैसे मनाया जा रहा क्रिसमस

Kushal Mishra | Dec 25, 2017, 18:59 IST
Share
Christmas Market
तस्वीरों में देखें
प्रभु यीशू के जन्मदिन के मौके पर 25 दिसंबर को भारत समेत पूरी दुनिया में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर देश-विदेश में ईसाई धर्म के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और चर्च में प्रार्थनाएं कीं। दूसरी ओर, सार्वजनिक स्थानों में क्रिसमस ट्री सजाए गए और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रभु यीशू के जन्मदिन का जश्न मनाया। तस्वीरों में देखें एक झलक...


क्रिसमस के अवसर पर श्रीनगर के होली फैमिली कैथोलिक चर्च में सांता क्लॉज के वेशभूषा पहने एक आदमी ने बच्चों को बांटी टॉफी। गुवाहाटी के सेंट जोसेफ चर्च में क्रिसमस सभा के आयोजन की शुरुआत करता एक पादरी। क्रिसमस के अवसर पर नई दिल्ली के एक चर्च में प्रार्थना के लिए जाते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। गुवाहाटी के ही एक चर्च में क्रिसमस के अवसर पर प्रार्थना करती एक नन। पाम बीच में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अपने बच्चों से सांता ट्रैकर के बारे में बात करते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पहली महिला मेलानिया ट्रम्प। पाकिस्तान के लाहौर स्थित सेंट एंथोनी चर्च में क्रिसमस ईव में भाग लेते पाकिस्तानी ईसाई। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट मेन में रैमरबर्ग सार्वजनिक स्थान पर क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कैरोल गाते लोग। कोलकाता के सेंट पॉल कैथेड्रिल चर्च में क्रिसमस के अवसर पर सांता क्लॉज की वेशभूषा धारण किए एक शख्स के साथ फोटो खिंचाती दो लड़कियां। वैटिकन सिटी के एक चर्च में क्रिसमय संध्या पर बेबी यीशु की एक प्रतिमा को चूमते पोप फ्रांसिस। क्रिसमस के अवसर पर कोलकाता के सेंट पॉल कैथेड्रिल चर्च में प्रार्थना करता एक शख्स। सारजेवो के एक कैथोलिक चर्च में क्रिसमस संध्या के अवसर पर क्रिसमस सभा करते चर्च के पादरी। लंदन स्थित बकिंघम पैलेस के एक कमरे में कॉमनवेल्थ में अपने क्रिसमस दिवस को प्रसारित करने के बाद बैठीं ब्रिटेन की रानी एलिजाबेथ। चेन्नई स्थित सेंथोम चर्च में बेबी यीशू की मूर्ति को छूकर और कैंडल जलाकर सामूहिक प्रार्थना करते बच्चे। क्रिसमस के अवसर पर धनबाद स्थित एक चर्च में कैंडिल जलाता एक परिवार। क्रिसमस के अवसर पर शिमला में लोग ऐतिहासिक रिज में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। क्रिसमस संध्या पर रांची में चर्च में कैंडिल जलाती एक महिला।

Tags:
  • Christmas Market
  • Christmas
  • Christmas Eve
  • क्रिसमस
  • क्रिसमस डे
  • christmas Day
  • Merry christmas