अब देश में सस्ते दाम पर मिलेगा अनाज : केंद्र सरकार
केंद्र सरकार ने साल 2026-27 के लिए अनाज की नई नीति जारी की है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में अनाज की कीमतों को काबू में रखना और आम जनता को राहत देना है। इस नीति के तहत 'भारत' ब्रांड का चावल मोबाइल वैन और स्टोर्स पर ₹2,480 से ₹2,550 प्रति क्विंटल की सस्ती दर पर मिलेगा, जबकि आटा मिलों के लिए गेहूँ की सरकारी कीमत ₹2,585 से ₹2,600 तय की गई है। साथ ही, एथेनॉल उत्पादन और अच्छी क्वालिटी के चावल के लिए भी नई दरें लागू कर दी गई हैं। सरकार ने इस बार बिक्री की कोई कुल मात्रा तय नहीं की है, ताकि ज़रूरत पड़ने पर बफ़र स्टॉक का इस्तेमाल करके बाज़ार में अनाज की कमी को रोका जा सके और मौसम की चुनौतियों के बावजूद आम आदमी तक सस्ता राशन पहुँचता रहे। #GrainPolicy #CentralGovernment #BharatRice #InflationControl #WheatPrice #ModiSarkar #PublicRelief #IndiaNews Like us on Facebook: https://www.facebook.com/GaonConnection/Follow us on Twitter: https://twitter.com/GaonConnectionFollow us on Instagram: https://www.instagram.com/gaonconnection/हमारे व्हाट्सएप चैनल के साथ जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टैप करें 👇https://whatsapp.com/channel/0029Vb6ijQf6GcGAxWpUp51s
