छात्रों के आंदोलन के बीच PM मोदी का पहला बयान
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे की गंभीरता को समझती है और फ़ास्ट-ट्रैक अदालतों तथा दोषियों के लिए सख़्त सज़ा का प्रावधान करने वाला विधेयक संसद में लाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले ढाई महीनों में कई आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है और सरकार की प्राथमिकता छात्रों का शैक्षणिक वर्ष बचाना रही। जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन जारी है।
