माँ को बाढ़ ने छीन लिया, बेटी ने सुनाई आखिरी मुलाकात की कहानी
असम में आई विनाशकारी बाढ़ ने न जाने कितने परिवारों को हमेशा के लिए बिछड़ने पर मजबूर कर दिया। इस ग्राउंड रिपोर्ट में मिलिए उन बच्चों और परिवारों से, जिन्होंने बाढ़ में अपने सबसे प्रिय लोगों को खो दिया।एक बच्ची बताती है कि बाढ़ आने से पहले उसकी मां ने उससे कहा था, "अच्छे से रहना, मैं नाना-नानी को लेकर आती हूं, बाहर मत निकलना।" लेकिन वह उनकी मां से हुई आखिरी बातचीत साबित हुई। दूसरी ओर, एक परिवार बताता है कि बाढ़ ने उनका घर, रोज़गार और वर्षों की मेहनत से जोड़ी गई हर चीज़ छीन ली।
