शिक्षकों की कमी और अव्यवस्था से भड़की छात्राएँ, धरने के बाद किया चक्काजाम!
यूपी की राजधानी लखनऊ में स्कूल में टीचर न होने से पढ़ाई में दिक्कत आने के विरोध में छात्राएं सड़कों पर उतर आईं। सोमवार सुबह सात बजे बारिश के बीच जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जाम लगा दिया। डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गईं। अफरा-तफरी के बीच कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची जब पुलिस से बातचीत सफल नहीं हुई, तो छात्राएं डीएम आवास की तरफ दौड़ने लगीं। इस बीच, प्रदर्शन के दौरान लखनऊ-काकोरी बाइपास के चारों तरफ 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जब पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि विभाग के अधिकारियों से बात हो गई है, समस्या की समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राएं वापस लौटीं। स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है, छात्राओं ने मिलने के लिए समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव उनके पास पहुंचे।
