SOIL HEALTH: अच्छी मिट्टी के लिए कौन से पोषक तत्व जरूरी?

Gaon Connection | Mar 07, 2026, 17:23 IST

भारत की मिट्टी की लगातार बांझ हो रही है। वजह है मिट्टी में कार्बन तत्व का कम होना। जिससे कितनी भी खाद डाली जाए, वो फसल को नहीं लगती। लगातार अधिक फसलों का उत्पादन और अंधाधुंध रासायनिक खाद का उपयोग इसकी उत्पादकता को और कमजोर कर रहा है। किसान मिट्टी की जांच कराए बिना ही खाद का इस्तेमाल लगातार करते रहते हैं। इससे मिट्टी में एक तरह के पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। सीएसआर-सीमैप के वैज्ञानिक ने बताये कि मिट्टी की जांच क्यों जरूरी? मिट्टी की अच्छी सेहत के लिए किन पोषक तत्वों की ना हो कमी? इस वीडियो में जानें किसान कैसे मिट्टी की जांच कराकर अच्छी फसल का उत्पादन ले सकते हैं।

Tags:
  • Gaon Connection
  • #soil #soilhealth
  • #soiltips
  • #CSIR
  • CSIR NBRI Lucknow
  • मिट्टी का स्वास्थ्य
  • Soil Health
  • मिट्टी की जांच
  • Soil Testing
  • CSIR-CIMAP