Tea workers problem: दिनभर काम, मिलते हैं सिर्फ 250 रुपये, चाय बागान मजदूरों की मुश्किल जिंदगी
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों की स्थिति बेहद दयनीय है। सिलीगुड़ी एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है, जो अपने चाय बागानों और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। यह क्षेत्र नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के करीब स्थित है। जब ‘गाँव कनेक्शन’ की टीम सिलीगुड़ी के चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों से बातचीत करने पहुंची, तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। मजदूरों को प्रतिदिन 10 से 11 घंटे कड़ी मेहनत करने के बावजूद केवल 250 रुपये की मजदूरी मिलती है। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच चाय बागान मजदूरों की यह स्थिति एक अहम मुद्दे के रूप में उभर रही है।
