बीच समंदर क्यों लोग खरीद रहे पानी? जानें सुंदरबन की सच्चाई
पश्चिम बंगाल का सुंदरबन अपनी अद्भुत प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल रॉयल बंगाल टाइगर, खारे पानी के मगरमच्छ और अनोखे सुंदरी पेड़ों के लिए प्रसिद्ध है।लेकिन इस सुंदरता के पीछे यहां रहने वाले लोगों की जिंदगी कई चुनौतियों से भरी है। गाँव कनेक्शन की टीम ने ज़मीनी स्तर पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी वास्तविक स्थिति को समझने की कोशिश की। समुद्र और गंगा के किनारे बसे इन टापुओं पर रहने वाले लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि चारों ओर पानी से घिरे होने के बावजूद पीने के पानी के लिए लोगों को पानी खरीदना पड़ता है। सुंदरबन में जीवन नावों, टापुओं और अनिश्चित परिस्थितियों के बीच चलता है। यहां के लोगों की जिंदगी जितनी दूर से खूबसूरत दिखती है, उतनी ही करीब से चुनौतीपूर्ण है। आखिर क्यों पानी के बीच रहकर भी लोग पानी के लिए परेशान हैं? और कैसी है यहां की असल जिंदगी — यही जानने की कोशिश इस रिपोर्ट में की गई है।