टीचर्स डायरी: "अपने ससुर जी की विरासत को जिंदा रखने के लिए 115 बच्चों को अकेले पढ़ाती हूं"
Neetu Singh | Apr 13, 2023, 12:01 IST
जब 20 साल पहले नीतू सिंह दुल्हन बनकर यूपी के अलीगढ़ के भरथुआ गाँव में आईं तब से वो एक शिक्षिका बनकर बच्चों को पढ़ा रही हैं। अपनी इस कठिन यात्रा में उन्होंने 115 बच्चों को अकेले पढ़ाया तो कभी बच्चों के बैठने के लिए सीमेंट की बोरियों से चटाई बनाई, वह अपने ससुर की विरासत को जीवित रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं, जिन्होंने 1995 में भरथुआ गाँव में जयबल विद्यालय की स्थापना की थी, जहां इससे पहले कोई स्कूल नहीं था।
टीचर्स डायरी: “अपने ससुर जी की विरासत को जिंदा रखने के लिए 115 बच्चों को अकेले पढ़ाती हूं”