जन्‍मदिन मुबारक हो 'धूम-धूम' MSD, इन 10 रोचक बातों के लिए भी जाने जाते हैं धोनी

Mithilesh DharMithilesh Dhar   3 July 2019 6:41 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जन्‍मदिन मुबारक हो धूम-धूम MSD, इन 10 रोचक बातों के लिए भी जाने जाते हैं धोनीमहेंद सिंह धोनी आज 36 साल के हो गए।

लखनऊ। महेंद्र सिंह धोनी। भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी ऐसा हो जो इस नाम अनजान हो। महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही टेस्ट मैचों से संन्यास ले लिया हो, कप्तानी छोड़ दी हो, लेकिन उनकी धमक क्रिकेट में आज भी वैसी ही है जैसे पहले थे। कप्तान कोहली आज भी धोनी से वनडे और टी-20 में सलाह लेते हुए देखे जाते हैं।

धोनी आज 36 वर्ष के हो गए। इन 36 वर्षों में धोनी ने अपने जीवन में बहुत उतार चढ़ाव देखे। अर्स से फर्श तक का सफर धोनी के लिए आसान नहीं था। धोनी के जन्मदिन के अवसर पर हम आज उनके बारे में आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो शायद आपको पता न हो-

आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी पर कब्जा करने वाले एकलौते कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है। धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी की वर्ल्ड-टी20 (2007 में), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011 में) और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (2013 में) का खिताब जीतते में सफल रहा।

फुटबॉल और बैडमिंटन से प्यार

धोनी का पहले फुटबॉल पसंद था। धोनी स्कूल की टीम में गोलकीपर थे। फुटबॉल से उनका प्रेम रह रहकर जाहिर होता रहा है। इंडियन सुपर लीग में धोनी ने चेन्यैन एफसी टीम को खरीदा था। फुटबॉल के बाद अलावा धोनी बैडमिंटन भी पसंद करते हैं।

रेसिंग से खास लगाव

इन खेलों के अलावा धोनी को मोटर रेसिंग से भी लगाव रहा है। उन्होंने मोटररेसिंग में माही रेसिंग टीम के नाम से एक टीम भी खरीदी हुई है।

जान अब्राहम के बालों के दीवाने

धोनी अपने बालों के स्टाइल के लिए भी मशहूर रहे हैं। कभी लंबे बालों के लिए जाने जाने वाले धोनी समय समय पर हेयर स्टाइल बदलते रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री परवेज मुशर्फ भी धोनी के बालों की तारीफ कर चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि धोनी फिल्म स्टार जान अब्राहम के बालों के दीवाने रहे हैं।

ये भी पढ़ें-मैं पुरानी वाइन की तरह हूं : धोनी

सेना में भर्ती होने का थपा सपना

धोनी 2011 में भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाए गए। धोनी कई बार ये कह चुके हैं कि भारतीय सेना में शामिल होना उनके बचपन का सपना था।

ये भी पढ़ें- धोनी से कप्तानी के गुर सीख रहे हैं विराट कोहली

पैरा रेजिमेंट से पैरा जंप लगाने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सन

2015 में आगरा स्थित भारतीय सेना के पैरा रेजिमेंट से पैरा जंप लगाने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सन बने। उन्होंने पैरा ट्रूपर ट्रेनिंग स्कूल से ट्रेनिंग लेने के बाद करीब 15, 000 फ़ीट की ऊंचाई से पांच छलांगें लगाई्ं, जिनमें एक छलांग रात में लगाई गईं थीं।

मोटरबाइक्स से प्रेम

महेंद्र सिंह धोनी मोटरबाइक्स के दीवाने हैं। उनके पास दो दर्जन आधुनिकतम मोटर बाइक मौजूद हैं। इसके अलावा उन्हें कारों का भी बड़ा शौक है। उनके पास हमर जैसी कई महंगी कारें हैं।

कई अभिनेत्रियों से जुड़ा नाम

धोनी का नाम कई बड़ी अभिनेत्रियों से जुड़ा, लेकिन उन्होंने चार जुलाई, 2010 को देहरादून की साक्षी रावत से शादी की। धोनी और साक्षी की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है।

ये भी पढ़ें- मैच के दौरान पिच पर पहुंचकर फैन ने छुए धोनी के पैर, वायरल हुआ वीडियो

अपने परिवार के साथ महेंद्र सिंह धोनी।

पहली नौकरी भारतीय रेलवे में

धोनी को बतौर क्रिकेटjavascript:void(0)र पहली नौकरी भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर के तौर पर मिली। इसके बाद वे एयर इंडिया की नौकरी करने लगे। इसके बाद वे एन श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स में अधिकारी बन गए।

सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर

धोनी दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर रहे हैं। टेस्ट से संन्यास लेने से पहले उनकी औसत आमदनी 150 से 190 करोड़ रुपए सालाना थी, जिसमें अभी भी बहुत ज़्यादा की कमी नहीं हुई है।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.