यूपी : कन्नौज के मदरसों में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ मनाई गयी गाँधी और शास्त्री जयंती

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी : कन्नौज के मदरसों में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ मनाई गयी गाँधी और शास्त्री जयंतीमदरसे में झंडा रोहण के साथ राष्ट्रगान गाते अध्यापक ओर विद्यार्थी 

आभा मिश्रा, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

कन्नौज। नगर पालिका परिषद सदर कन्नौज क्षेत्र के मोहल्ला अहमदी टोला में चल रहे मदरसा अरबिया काशिफ उल उलूम में कक्षा आठ की छात्रा फलक वारसी, शामीन और अदीबा कुलसूम ने गाँधी जयंती और शास्त्री जयंती पर राष्ट्रगान सुनाया।

13 वर्षीय फलक बताती है कि मदरसा में हम लोगों को राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान की तालीम दी गई है। कई सालों से हमारे यहां स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती मनाई जा रही है।

मदरसे में गाँधी जयंती का कार्यक्रम

ये भी पढ़ें-भारत में आज से शुरू हुआ ‘दान उत्सव’ का त्यौहार, लखनऊ में दो से आठ अक्टूबर तक उत्सव की धूम

13 साल की ही सामीन कहती हैं, जन-गण-मन अधिनायक हमारा राष्ट्रगान है। हम लोगों ने आज के कार्यक्रम में मिलकर सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा भी सुनाया। कक्षा आठ की छात्रा रूसदा मोबीन ने नात ( मुहम्मद साहब की छंदोबद्ध स्तुति ) सुनाई। शिक्षक मोहम्मद कलीम ने ‘किसी के काम न आए वो आदमी क्या है, जिएं जो अपने लिए ही वो जिंदगी क्या है’सुनाया।

मदरसा के प्रधानाचार्य मौलाना मुबीन बताते हैं, गांधी जयंती पर आज हमारे यहाँ कार्यक्रम हुआ है। इसमें बच्चे और शिक्षक सभी शामिल हुए हैं। गांधी जी को राष्ट्रपिता क्यों बताया गया और आजादी में उनका क्या योगदान है, इस बारे में भी बच्चों को बताया गया।

ये भी पढ़ें- खेती और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली मशीनों और जुगाड़ के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

मदरसा के शिक्षक मुजीबुर्रहमान बताते हैं कि बच्चों के साथ हर साल की तरह गांधी और शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। समापन पर स्वल्पाहार दिया गया। शुरुवात तिरंगा फहराने के साथ हुई। मदरसा एस ए मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मुहम्मद साकिब ने बताया कि मेरे यहां भी गांधी और शास्त्री जयंती बच्चों के बीच धूमधाम से मनाई गई। साकिब आगे कहते हैं कि गांधी के चित्र पर माल्यार्पण हुआ। तिरंगा फहराया गया। बच्चों ने देश भक्ति के गीत भी गाए।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

              

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.