0

कन्नौज : फ्री में शव ले जाएगी गाड़ी, मरीजों के लिए ट्रामा एंबुलेंस भी

गाँव कनेक्शन | Jul 15, 2017, 14:48 IST
नगर पालिका परिषद
स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

कन्नौज। नगर पालिका परिषद अब दाह संस्कार के लिए शवों को फ्री में मेहंदीघाट तक ले जाने को वाहन चला दिया है। साथ ही मामूली खर्च पर मरीजों को गैरजनपद ले जाने के लिए ऑक्सीजन वाली ट्रामा एम्बुलेंस शुरू कर दी है।

नगर पालिका परिषद कन्नौज बोर्ड की अंतिम बैठक संपन्न हुई। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राधाकृष्ण दीक्षित ने बताया, ‘‘ट्रामा एंबुलेंस 17.84 लाख की खरीदी गई है। 36 सीटर शव वाहन 16.50 लाख का लिया गया है। शव वाहन नगर पालिका परिषद से गंगाजी मेहंदीघाट तक फ्री में चलेगा।’’

राधाकृष्ण आगे बताते हैं, ‘‘गंभीर मरीजों के लिए एंबुलेंस चलाई गई है। किसी भी अस्पताल के लिए लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए हेल्पर और ड्राइवर का खर्च 500 रूपए जमा करना होगा। साथ ही डीजल भी देना होगा। अन्य कोई खर्च नहीं जमा होगा।’’

नगर पालिका अध्यक्ष सरोज पाठक ने बोर्ड की बैठक के बाद दोनों वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बेहतर काम करने पर पालिका के ही अंजनि कुमार गुप्त को अध्यक्ष और सभासदों ने मिलकर प्रशंसा पत्र भी दिया। अपने व्यय पर पालिका ने अधिकारी और कर्मचारियों को कम्प्यूटर की प्रारंभिक प्रशिक्षण मान्यता प्राप्त सेंटर से छह महीने तक देने पर विचार हुआ। शहर के मुख्य मार्गों को शहीदों के नाम करने की बात भी चली। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने बताया कि ‘‘वाहनों की जरूरत पड़ने पर चेयरमैन के मोबाइल नंबर 7905311830 पर बताया जा सकता है।’’

Tags:
  • नगर पालिका परिषद
  • स्वास्थ्य सेवा
  • एम्बुलेंस

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.