बाढ़ ने छीना सब कुछ, पशुओं से लेकर घर तक बर्बाद
Assam Floods : गाँव कनेक्शन की टीम से बातचीत में प्रकाश शर्मा ने बताया कि उनकी 15 गायें बाढ़ में बह गईं। बहने के डर से उन्होंने गायों को एक कमरे में बंद कर दिया था, लेकिन सभी की मौत हो गई। वहीं, घरों में मलबा और मिट्टी भर जाने से उनका सारा सामान भी बर्बाद हो गया।
