‘अमर सिंह से हिलेरी ने लिए 25 करोड़ रुपए’

Update: 2016-06-26 05:30 GMT
gaon connection

वॉशिंगटन (भाषा)। अमेरिका में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने राज्यसभा सदस्य अमर सिंह पर हिलेरी क्लिंटन को 25 करोड़ रुपए देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि परमाणु समझौते पर अमेरिकी सहयोग के लिए भारतीय नेताओं और कुछ संस्थानों ने हिलेरी फाउंडेशन को रकम दी थी। 

35 पेज की बुकलेट जारी कर अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बताया, “हिलेरी ने इंडो-यूएस सिविल न्यूक्लियर डील पर सपोर्ट करने के लिए भारतीय नेताओं और कुछ इंस्टीट्यूट्स से पैसे लिए। मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि हिलेरी ने अमर सिंह से डील पर सपोर्ट के लिए 25 करोड़ रुपए लिए।”

अखबार ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, “ट्रम्प का आरोप है कि 2008 की शुरुआत में सपा नेता अमर सिंह ने 10-50 लाख डॉलर के बीच की रकम हिलेरी फाउंडेशन को दी थी।” ट्रम्प ने अपने कैम्पेन के दौरान ये भी आरोप लगाए कि सितंबर 2008 में अमर यूएस दौरे पर आए थे। इसमें उन्होंने इंडो-यूएस सिविल न्यूक्लियर डील के लिए मध्यस्थता की थी। तब सीनेटर रहीं हिलेरी ने अमर को भरोसा दिलाया था कि डेमोक्रेट्स डील का विरोध नहीं करेंगे।

Similar News