‘बुंदेलखंड में खनन माफिया चूस रहे जनता का खून’

Update: 2016-04-19 05:30 GMT
गाँव कनेक्शन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नारा दिया था कि कांग्रेस मुक्त भारत, अब वक्त आ गया है कि कार्यकर्ता कांग्रेस मुक्त देश-सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश के नारे के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जायें। मौर्य का सोमवार को कार्यकार्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “बुंदेलखण्ड में खनन माफिया जनता का खून चूस रहे हैं। भाजपा सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम कर रही है।’’ 

मौर्य ने कहा कि जनता के मन में भाजपा के प्रति स्वाभाविक रूप से उत्साह का वाता

वरण है। 2017 के विधानसभा चुनाव में जनता हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए मतदान करने का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार में बढ़ी गुण्डागर्दी व अराजकता से आमजन मानस में भय का वातावरण है। सपा-बसपा जैसे दलों की सरकारों ने भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित कर राज्य के आर्थिक तंत्र को खोखला कर दिया है। परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति के चलते उप्र में विकास का पहिया थम सा गया है। प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने कहा कि सपा के कुशासन से प्रदेश की जनता को मुक्त कराने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। उन्होंने कहा कि सपा के कुशासन को उखाड़ फेकने का वक्त आ चुका है। इस बार भाजपा 265 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है।

Similar News