‘राब्ता’ के लिए कृति और सुशांत मॉरिशस रवाना

Update: 2016-07-27 05:30 GMT
gaonconnection

मुंबई (भाषा)। फिल्म ‘राब्ता' के आखिरी भाग की शूटिंग के लिए फिल्म के दोनों मुख्य कलाकार सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन मॉरिशस रवाना हो गए हैं। कृति ने बुधवार को अपने 26 वें जन्मदिन पर हवाई अड्डे की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की।

उन्होंने लिखा, ‘‘ फिल्म ‘राब्ता' के आखिरी भाग की शूटिंग के लिए तैयार...। मॉरिशस के विमान में चढ़ने से पहले आप हमारा उत्साह देख सकते हैं।'' तस्वीर में कृति और सुशांत हवाई अड्डे के लाउंज में आराम करते नजर आ रहे हैं। ‘राब्ता' का निर्देशन दिनेश विजन ने किया है। फिल्म के निर्माता दिनेश, होमी अदजानिया और भूषण कुमार हैं। फिल्म की रिलीज कलाकारों के चयन संबंधित विवाद के कारण अगले साल 12 फरवरी कर दी गई है।

 

Similar News