Exclusive Interview: हमें पछतावा है कि मोदी के लिए कैंपेन किया- पूनम सिन्हा

“उन्होंने जो किया वह सही किया, हां भाजपा छोड़ने में देर जरूर कर दी। भाजपा के पास झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं।”

Update: 2019-04-29 08:45 GMT

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और लखनऊ लोकसभा सीट  से सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा से गाँव कनेक्शन की विशेष बातचीत

लखनऊ। जब शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा में अलग-थलग थे और जब उन्होंने भाजपा छोड़ी, तो बेटी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा था-पापा आप ने बहुत देर कर दी।

शाटगन शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिंहा पहले बॉलीवुड में साथ-साथ रहे, अब राजनीति में साथ हैं, लेकिन दल अलग-अलग। शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं, और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ से सपा प्रत्याशी हैं।

गाँव कनेक्शन से विशेष बातचीत में पूनम सिन्हा ने अपने और शुत्रुघ्न सिन्हा से जुड़े कई सवालों पर बेबाकी से बात रखी।

शत्रुघ्न ही के भाजपा छोड़ने के बारे में पूनम सिन्हा ने कहा, "उन्होंने जो किया वह सही किया, हां भाजपा छोड़ने में देर जरूर कर दी। भाजपा के पास झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं।"

राजनीति में देरी से आने के बारे में उन्होंने कहा, "हां, मुझे पहले आना चाहिए था, लेकिन चलिए देर आए दुरुस्त आए।"

यह भी पढ़ें- कॉलेज में दोस्तों की जाति के बारे में नहीं सोचते, लेकिन मतदान में जाति देखने लगते हैं : अदिति सिंह

शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में हैं और पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रही हैं, इस पर उन्होंने कहा, "मुझे लखनऊ में बहुत अच्छा रेस्पांस मिल रहा है, लोग जिस तरह से समर्थन दे रहे हैं, मैंने सोचा भी नहीं था। सोच से बहुत ज्यादा सम्मान और स्वागत मिल रहा है। मैं आभारी हूं अखिलेश जी की जिन्होंने मुझे इस लायक समझा।"

समाजवादी पार्टी से ही चुनाव लड़ने के बारे में कहा, "इसका सबसे बड़ा कारण है हमारे नेता (अखिलेश जी), जो बोलने की आजादी देते हैं, हर मुद्दे पर हम राय रख सकते हैं। जो कि भाजपा में नहीं है, वहां बोलने और कुछ करने की आजादी नहीं। इसलिए ऐसी जगह पर न रहना ही बेहतर है।"

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार में सभी के नाम रामायण के पात्र पर हैं। इस बारे में पूनम सिन्हा ने हंसते हुए कहा, "हमारे घर का नाम रामायण है, शत्रुघ्न जी चार भाई हैं-राम, लक्ष्मण भरत, शत्रुघ्न। सोनाक्षी जब पैदा हुई तो उसके पापा ने कहा कि इसकी आंखें बहुत खूबसूरत हैं, चलो सोनाक्षी नाम रख देते हैं।"

यह भी पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट: 'रायबरेली चुनाव कर चुकी है, सिर्फ मतदान बाकी है'

पूनम सिन्हा पहली बार शत्रुघन सिन्हा को ट्रेन में मिली थीं। उस किस्से को बताते हुए उन्होंने कहा, "हम परिवार के साथ ट्रैवल कर रहे थे, ये (शत्रुघ्न सिन्हा) पूना में इंस्टीट्यूट ज्वाइन करने जा रहे थे, वहीं मुलाकात हुई, ये ट्रेन से उतर गए, लेकिन मुंबई आते रहे। इन्होंने बाद में बताया कि इससे पहले इतनी खूबसूरत लड़की नहीं देखी थी, वो छू के देखना चाहते थे कि मैं रियल हूं कि नहीं।"

Similar News