आंधी-बारिश तोड़ सकती है किसानों की कमर

Update: 2016-03-28 05:30 GMT
gaoconnection

लखनऊ। मौसम ने एक बार फिर रुख बदला है। रविवार को प्रदेशभर में दिनभर बदली छाई रही। जबकि शाम को कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। तेज बारिश और हवाओं से पारा तो लुढ़क गया लेकिन फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। 

पिछले दिनों आई बारिश से प्रदेशभर में 10 फीसदी 30 फीसदी फसल बर्बाद हो गई थी। जबकि जालौन और अलीगढ़ समेत पश्चिम यूपी के जिलों में भारी नुकसान हुआ था।

अब जबकि गेहूं की फसल पूरी तरह पक गई है और कटाई का काम जारी है तो नुकसान और बढ़ सकता है। गेहूं के साथ आम की फसल को भी नुकसान होगा। 

मौसम के बदलते मिज़ाज में मौसम विभाग लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं, ‘’प्रदेश भर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हवा में आए कम दबाव के कारण मौसम में ये बदलाव आया है। मौस िवभाग के अनुसार सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल भी बादल रहेंगे।’’ 

किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

इसी महीने 14 मार्च को तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे थे, जिससे प्रदेश के कई जिलों में किसानों की फसल बर्बाद हो गयी थी। इस समय खेत में गेहूं, सरसो, चना जैसी फसलें तैयार हो गयी है। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. विनोद तिवारी कहते हैं, ‘’इस समय हल्की भी बारिश इन फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि दाने पक गए हैं भीगने की वजह से दाने फूल जाएंगे हैं। जो फसल काट के खेत में रखी है उसे ज्यादा नुकसान होगा।

Similar News