अब तक का सबसे गर्म साल साबित हो रहा है वर्ष 2016: संयुक्त राष्ट्र

Update: 2016-07-22 05:30 GMT
gaonconnection

संयुक्त राष्ट्र (भाषा)। संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी ने कहा है कि इस साल के शुरुआती छह महीनों के वैश्विक तापमान ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस कारण यह अब तक का सबसे गर्म साल साबित हो रहा है।

विश्व मौसमविज्ञानी संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कल कहा कि आर्कटिक सागर की बर्फ का जल्दी और तेजी से पिघल जाना उस जलवायु परिवर्तन और कार्बन डाइ ऑक्साइड के स्तरों का एक अन्य संकेत है, जिनके कारण ग्लोबल वॉर्मिंग होती है। डब्ल्यूएमओ के महासचिव पेटरी तालस ने कहा, ‘‘एक अन्य माह और एक अन्य रिकॉर्ड। एक और फिर से एक और। जलवायु परिवर्तन के दशकों से चले आ रहे रिकॉर्ड नए स्तरों पर पहुंच रहे हैं। इनमें 2015-2016 के भीषण अल नीनो की एक अहम भूमिका है।''

तालस ने कहा कि अल नीनो की घटना, जिसने पृथ्वी के तापमान को पलट दिया, अब यह जा चुकी है लेकिन ग्रीनहाउस गैसों के कारण हुए जलवायु परिवर्तन में बदलाव नहीं होगा।''

Similar News