अगस्त में होंगी बच्चों के हाथों में किताबें

Update: 2016-07-25 05:30 GMT
gaonconnection

फतेहपुर। नया सत्र शुरू हुए करीब चार महीने बीत चुके हैं पर अब नौनिहालों के हाथों में अब तक किताब नहीं पहुंच सकी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत मिलने वाली नि:शुल्क किताबें संभवत: अगस्त महीने के तक स्कूल में पहुंच जाएं। अभी तक किताबों के अभाव में पठन-पाठन घिसट रहा है।

पुरानी किताबों के साठ फीसदी किताबों की हवा पड़ताल में सामने आ गई है। कक्षाओं में समय गुजार कर विद्यार्थी घरों को बैरंग वापस हो रहे हैं। जिले में परिषदीय स्कूलों में 2 लाख 25 हजार 746 बच्चे पंजीकृत हैं। चालू सत्र का तीन महीने बीत चुका है, चौथा महीना बीतने को हैं इसके बाद भी बच्चों को नि:शुल्क किताबें नहीं मुहैया हो पा रही है। जिसके पीछे तर्क है कि शासन से किताबें नहीं मिल पाई हैं, इसलिए वितरण नहीं हो पाया है।

विभाग ने पुरानी किताबों को परीक्षाफल वितरण से पूर्व ही जमा करा लिया था। विभाग को अंदेशा था कि समय से किताबें नहीं मिल पाएंगी। समय आया तो बात सत्य भी हुई। चार महीने का समय बीत चुका है किताबें न बांटे जाने से पठन-पाठन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

Similar News