असम में बाढ़ के चलते पिछले 10 दिनों में मारे गए 311 जानवर

Update: 2016-08-03 05:30 GMT
gaonconnection

जोरहट (भाषा)। विश्व धरोहर स्थल में विनाशकारी बाढ़ के चलते पिछले 10 दिनों में 311 जानवर मारे गए जिसमें एक सींग वाले 22 गैंडे और 221 बारहसिंघा शामिल हैं। ये जानकारी काजीरंगा के मंडलीय वन अधिकारी शिवाशीष दास ने दी।

उन्होंने कहा कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में आई बाढ़ में मारे गए एक वयस्क गैंडे का कंकाल बरामद किया गया जिससे उसका सींग अलग हो गया था। इस गैंडे का कंकाल, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के कोहोरा रेंज में बोकपारा वन शिविर के पास पाया गया। इसका सींग अलग होकर गिर गया था और उसे बरामद करने के लिए उसकी तलाश जारी है।

Similar News