भारत माता की जय नहीं बोलने वाले को भारत में रहने का अधिकार नहीं : आदित्यनाथ

Update: 2016-03-29 05:30 GMT
gaoconnection

जैसलमेर (भाषा)। गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिन्हें भारत माता की जय बोलने और वंदेमातरम कहने में ऐतराज है उन्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। आदित्यनाथ ने कल पोकरण में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की 2001 और 2011 की जनगणना के आंकड़े ना केवल चौंकाने वाले हैं बल्कि समाज के लिए खतरे की घंटी हैं।

धमांर्तरण, विदेशियों की घुसपैठ और अन्य कई कारणों से हिन्दुओं की संख्या घटती जा रही है। देश की योजनाओं पर सभी का बराबर अधिकार है, तो जनसंख्या नियंत्रण के कानून कायदे भी सभी धर्म और समाज के लिए एक होने चाहिए, तभी ये असमानता मिटेगी।

उल्लेखनीय है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कल एक बयान में कहा है कि ‘भारत माता की जय' जैसे नारों को थोपा नहीं जाना चाहिए। सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि पोकरण ने आधुनिकीकरण के साथ-साथ एटॉमिक पावर का उदाहरण पेश करते हुए भारत को विश्व मानचित्र पर स्थान दिलाया है।

उन्होंने कहा कि अगर भारत को भारत बने रहना देना है तो हिंदुओं को आपस में सभी भेदभावों तथा मनमुटावों को छोडकर संगठित होना होगा। तभी भारत देश बच पाएगा।

Similar News