भारत से मजबूत संबंधों के उद्देश्य से करता हूं काफी यात्राएं: रिचर्ड वर्मा

Update: 2016-05-25 05:30 GMT
gaoconnection

भोपाल (भाषा)। भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा ने आज कहा कि भारत और यहां के लोगों से संबंध मजबूत बनाने के लिए वह यहां काफी यात्राएं करते हैं। इससे उन्हें राज्यों के बारे में जानने का मौका मिलता है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद ताजुल मसाजिद को देखने के बाद वर्मा ने कहा, ‘‘निवेश और स्वच्छ उर्जा के नज़रिये से राज्यों के बारे में जानने, लोगों से मिलने और संबंधों को मजबूत करने के लिये मैं ज़्यादा से ज़्यादा यात्राएं करता हूं। सरकारी अधिकारियों से मिलता हूं। इससे हमें नई दिल्ली में अपना काम करने में काफी मदद मिलती है।'' अमेरिकी राजदूत पहली बार एक दिवसीय यात्रा पर आये हैं।

देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा कर रहे वर्मा ने कहा, ‘‘इससे राज्यों में क्या हो रहा है और लोगों से मिलने जुलने से उन्हें जानने समझने का मौका मिलता है।'' उनके भोपाल दौरे के उद्देश्य के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरे देश की यात्रा कर रहा हूं तथा अब तक 21 राज्यों और 55 शहरों की यात्रा कर चुका हूं। इससे राज्यों के बारे में जानने और लोगों को समझने का मौका मिलता है।''

Similar News