भारतीय क्यों नहीं खरीद रहे सोना ? 7 सालों में बिक्री में सबसे ज्यादा गिरावट

Update: 2016-04-01 05:30 GMT
Gaon Connection

लखनऊ। बीते 7 सालों में सोने की मांग में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज़ की गई है। जानकारों के मुताबिक़ सोने की लगातार बढ़ती कीमतें और सोने का काम करने वाले कारोबारियों की हड़ताल के चलते मार्च तिमाही में सोने की बिक्री में तेज़ी से गिरावट आई है। सोने की मांग में आई गिरावट का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ेगा।

क्यों सोने की कीमतें बढ़ते ही कच्चे तेल कीमतों में गिरावट शुरू हो जाती है। और इसका फायदा उन देशों को होगा जो अपना सरकारी घाटा बढ़ने से परेशान हैं। हिंदुस्तान में सोने की दो तिहाई मांग ग्रामीण इलाकों से आती है। जहां सोना निवेश के साथ-साथ समृद्धि की निशानी माना जाता है।

ग्रामीण इलाकों से सोने की खरीदारी में आई गिरावट की बड़ी वजह लगातार तीन सालों से पड़ने वाला सूखा है। जिसकी वजह से किसानों की कमाई में तेज़ी से गिरावट आई है। कर्ज़ के बोझ से दबकर कुछ किसानों ने खुदकुशी तक करली है। मार्च तिमाही में सोने की खरीदारी करीब 60-70 टन होने की उम्मीद है। जबकि इससे पहले 2009 की पहली तिमाही में 41 टन सोना खरीदा गया था। जो की बीते 7 सालों में सबसे कम।

Similar News