चीन में किसान ने ढूंढा 2,000 वर्ष पुराना वाद्य यंत्र

Update: 2016-07-24 05:30 GMT
gaonconnection

बीजिंग (भाषा)। चीन में 47 वर्षीय किसान को 2,000 वर्ष पुराना संगीत वाद्य यंत्र मिला, जिसके लिए उसे 3330 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार  दिया गया है। अपनी इच्छा से सांस्कृतिक अवशेष सौंपने वाले किसी व्यक्ति को दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा मौद्रिक इनाम है।

मध्य चीन के हेनान प्रांत के रहने वाले झांग झिलिन को 20 सेंटीमीटर लंबाई और एक किलोग्राम वजन की एक खोखली वस्तु मिली है। झांग ने कहा, ‘‘1950 और 1990 के दशक में मेरे शहर में ऐसी ऐतिहासिक कलाकृतियों का पता लगाया गया था। ग्रामीणों को लगा कि मैंने कुछ बहुमूल्य चीज प्राप्त की है।'' उन्होंने याद किया कि 20 वर्ष पहले उनके पिता को भी इसी तरह की कोई चीज मिली थी।

उस बारे में कोई जानकारी नहीं होने के कारण झांग के पिता ने वह चीज अपने पड़ोसी को दे दी, जिसने उसे कबाड़घर को आठ युआन (1.2 अमेरिकी डॉलर) में बेच दिया था। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की ख़बर के मुताबिक झांग को हमेशा से ये संदेह था कि ये वस्तु कबाड़ से अधिक मूल्यवान है। इसलिए पिछले महीने वह उसे लेकर शहर के सांस्कृतिक अवशेष ब्यूरो में चला गया। इसके बाद हुई जांच में वस्तु कितनी पुरानी है और क्या है इस बात का पता चल सका।

Similar News