पेरिस (भाषा)। अभियोजकों ने गुरुवार को कहा है कि फ्रांस में एक चर्च पर हमले में शामिल दूसरे जिहादी ने सीरिया की यात्रा का प्रयास किया था।
अभियोजक के कार्यालय के अनुसार दूसरा हमलावर 19 वर्षीय अब्दुल मलिक पेटिटजीन था, जिसे जून में फ्रांस के वैसे लोगों की सूची में शामिल किया गया था जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे की आशंका थी। उसे तुर्की से सीरिया जाने की कोशिश के बाद इस सूची में शामिल किया गया था।
पुलिस द्वारा मारे जाने के बाद पेटिटजीन को पहचानना उसके सहयोगी आदेल केरमिच (19) की तुलना में अधिक कठिन था क्योंकि उसका चेहरा बुरी तरह बिगड गया था। जांचकर्ताओं ने उसकी मां के साथ उसके डीएनए के मिलान के बाद उसके नाम की पुष्टि की। देश में हालिया आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी है।