लंबे समय से बीमार अभिनेता विनोद खन्ना का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

Update: 2017-04-27 12:17 GMT
अभिनेता विनोद खन्ना का निधन

मु‍ंबई। हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता व गुरदासपुर से सांसद विनोद खन्ना का मु‍ंबई में निधन हो गया है। विनोद खन्ना काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके फैंस के लिए ये एक दुखद खबर है।

कुछ समय पहले सोशल मीडिया में उनकी एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वह काफी कमजोर लग रहे थे और उनको कैंसर होने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि उनके बेटे अक्षय खन्ना ने बाद में यह स्पष्ट किया था कि उनके पिता की हालत में सुधार हो रहा है।

उनकी आखिरी फिल्म हेमा मालिनी के साथ ‘एक थी रानी ऐसी भी’ है।

Similar News