Photo Story: 10 हजार रुपए से लेकर 90 लाख तक की खेती की मशीनें

Update: 2019-12-13 18:51 GMT
तस्वीरों मे देखे महाराष्ट्र के पुणे में लगे किसान एक्सपो की झलक

पुणे (महाराष्ट्र)। खेती हो या बागवानी आज के समय में मशीनों का उपयोग काफी बढ़ गया है। मशीनों के उपयोग से किसानों की मेहनत तो बचती है साथ ही समय की भी बचत होती है। महाराष्ट्र के पुणे में 11 दिसंबर से चल रहे एशिया की सबसे बडे एग्री एक्सपो किसान में इस बार पूरा जोर मशीनों पर दिख रहा है। 15 दिसंबर तक चलने वाले किसान एक्सपो में भारत समेत कई देशों की हजारों कंपनियां शामिल है, आयोजकों के मुताबिक 5 लाख किसानों के आने की उम्मीद है। गांव कनेक्शन आपको दिखा रहा है, वो मशीनों जो किसानों के काम आ सकती हैं।

फोटो में देखिए 2 हजार से लेकर 95 लाख रुपए तक की मशीन। 


ये पांच दिवसीय एक्सपो महाराष्ट्र के पुणे के मोशी इलाके में चल रहा है, चाइना और समेत कई विदेशी कंपनियां शामिल हैं, लेकिन देसी कंपनियों और मेड इन इंडिया का जोर है। 


जो किसान इस एक्स्पो में नहीं पहुंच पाए थे उनके लिए गाँव कनेक्शन का यह लाइव वीडियो काफी मददगार हो सकता है।

Full View

हर साल लगने वाले इस मेले में किसानों को खेती, बागवानी और डेयरी में नई-नई तकनीक, उपकरणों के बारे जानकारी मिल सके ताकि वह खेती से अच्छी कमाई कर सके। 


मेले में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडू, गुजरात समेत कई राज्यों के किसान आए थे। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी थी। महाराष्ट्र के कई जिलों के किसान अपने परिवार के साथ खेती के जानकारी के लिए जुटे हुए थे। कई किसान अपने बच्चों को भी साथ लेकर आए। 


एशिया के सबसे बड़े एग्री एक्सपो में से एक इस किसान मेले में खेती में प्लास्टिक कल्चर और संरक्षित खेती, पशुधन, एग्री इनपुट, पानी प्रंबधन, टूल्स एंड इम्पिलीमेंटस, ग्रीन एंव ग्राम विकास, बागवानी, अंतराष्ट्रीय, इंटरप्राइस के हॉल थे, जिसमें हज़ारों कंपनियों ने अपने प्रोडेक्टस प्रदर्शित किए।  

Full View


Full View















 


 


 





Similar News