पीएम मोदी चलते, दौड़ते नहीं, छलांग लगाते हैं : अमित शाह 

Update: 2017-05-02 11:44 GMT
भाजपा पार्षदों को संबोधित करते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह।

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा पार्षदों को संबोधित करते हुए आज नई दिल्ली में कहा कि एमसीडी चुनावों में बंपर जीत पर बीजेपी का विजय पर्व है। उन्होंने कहा कि केवल एमसीडी चुनावों में जीत ही हमारा लक्ष्य नहीं है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से विजय रथ आगे बढ़ रहा है।अमित शाह ने कहा कि एमसीडी चुनावों में जीत दिल्ली में सरकार बनाने की नींव है। जनता मौन रहने वाले पीएम से परेशान हो गई थी। जनता बोलने वाला पीएम चाहती थी। पीएम नरेंद्र मोदी चलते दौड़ते नहीं छंलाग लगाते हैं। दिल्ली की जनता ने नकारात्मक राजनीति और नकारात्मक नेताओं को अब नकार दिया है।

शाह बोले कि पीएम मोदी 20 घंटे तक काम करते हैं, और अपनी टीम को भी काम करवाते हैं। अमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भले ही ईवीएम की विजय बताये, लेकिन इस जीत का सच्चा कारण हमारे बूथ अध्यक्ष की मेहनत है। बहुत समय के बाद दिल्ली बीजेपी में पूरा जोश दिखा है, यहां के कारण ही हम दिल्ली में सरकार बनाएंगे। यहां का चुनाव मतलब देश का चुनाव होता है। क्योंकि यहां पर पूरे देश के लोग रहते हैं।

Similar News