असम सरकार ने प्रियंका की यात्रा पर 2.37 करोड़ रुपये खर्च किए

Update: 2017-05-10 04:11 GMT
प्रियंका चोपड़ा

गुवाहाटी (भाषा)। असम सरकार ने पर्यटन विभाग की ब्रांड एम्बैसडर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की राज्य की इकलौती यात्रा पर 2.37 करोड़ रुपये खर्च किए। हालांकि वार्षिक आधार पर उनका मेहनताना तय नहीं है।

विधानसभा में एआईयूडीएफ विधायक ममून इमदा उल हक चौधरी के लिखित सवाल के जवाब में पर्यटन मंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि प्रियंका को दो साल के लिए ब्रांड एम्बैसडर बनाया गया है और उनका मेहनताना सालाना तौर पर तय नहीं है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

प्रियंका ने असम पर्यटन का ब्रांड एम्बैसडर बनने के लिए पिछले साल सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे और अपने नए अवतार में 24 दिसंबर 2016 में एक बार राज्य की यात्रा पर आई थीं। प्रियंका के संबंध में प्रत्यक्ष और परोक्ष तौर पर खर्च किए गए पैसों पर शर्मा ने कहा कि विभिन्न खर्चों पर सरकार ने 2,37,45,520 रुपये जारी किए है।

उन्होंने लिखित जवाब में बताया कि इसमें से, 1.61 करोड़ रुपये असम में पर्यटन का प्रचार करने वास्ते असम पर्यटन विकास निगम के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए ‘परपल पेब्बली एंटरटेनमेंट को. प्रा. लि.' को दिए गए। अन्य 22,70,250 रुपये ‘टीम प्रियंका चोपड़ा' पर खर्च किए गए जो पिछले साल 24 दिसंबर को असम आई थी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News