झारखंड में राम नवमी पर जुलूस निकाल रहे भाजपा नेता यशवंत सिन्हा गिरफ्तार 

Update: 2017-04-04 16:34 GMT
पुलिस ने यसवंत सिन्हा को किया गिरफ्तार।

हजारीबाग। राम नवमी के उपलक्ष्य में जिले के बड़कागांव के महुदी में विवादित मार्ग से जुलूस निकालने के प्रयास में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व सदर विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने उपद्रव कर दिया जिन्हें संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

कुछ देर बाद ही पुलिस ने पथराव शुरू कर दिया जिसे तितर-बितर करने के लिए पहले पुलिस ने लाठीचार्ज किया फिर अश्रुगैस के गोल भी छोड़े। सोमवार की देर रात ही पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व सदर विधायक महुदी पहुंच गए थे।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

विधायक मनीष जायसवाल की गिरफ्तारी सुबह करीब 3.30 बजे हुई। वहीं सिन्हा को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार के दौरान जय श्रीराम, जय श्री राम के नारे लगते रहे। जैसे ही उन्हें गिरफ्तार किया गया समर्थक भी बस के अंदर प्रवेश कर गए। यहां तक कि बस की छत पर सवार हो गए।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News