सांकेतिक भाषा में जारी हुआ राष्ट्रगान, दिव्यांग बच्चों के साथ नजर आए अमिताभ बच्चन

Update: 2017-08-11 12:16 GMT
अमिताभ बच्चन के साथ दिव्यांग बच्चे 

नई दिल्ली। मानव संसाधन एवं विकास राज्यमंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने गुरुवार को सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान का वीडियो जारी किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप स अक्षम लोगों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार उन्हें दिव्यांग मानती है, विकलांग नहीं।

3.35 मिनट के वीडियो में अभिनेता अमिताभ बच्चन विकलांग बच्चों के साथ सांकेतिक भाषा में परफॉर्म कर रहे हैं। वीडियो को गोवा, भोपाल, चंडीगढ़ और कोल्हापुर में लॉन्च किया गया।

Full View

Similar News