मोदी कैबिनेट : प्रधान, गोयल, निर्मला और नकवी बने कैबिनेट मंत्री, नौ नए चेहरे राज्य मंत्री बने
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपनी कैबिनेट में फेरबदल किया। तीन साल के कार्यकाल में मोदी कैबिनेट का यह तीसरा विस्तार है, जिसमें 9 नए चेहरों को शामिल किया गया है। इसके अलावा 4 मौजूदा मंत्रियों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर तरक्की दी गई है। इस न्यू कैबिनेट पर न्यू इंडिया को लेकर पीएम मोदी के तय किए न्यू टारगेट को पूरा करने का जिम्मा होगा।
इन्होंने ली शपथ
अल्फोंस कन्नथनम ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ। किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। 1994 में टाइम्स पत्रिका की 100 यंग ग्लोबल लीडर में शामिल।
यूपी के बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली. पुणे और नागपुर में पुलिस कमिश्नर रहे. मुंबई पुलिस कमिश्नर भी रहे हैं।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। जोधपुर से है सांसद। तकनीक समझने वाले प्रगतिशील किसान। संसद की स्थाई समिति के सदस्य (वित्त)।
हरदीप सिंह पुरी ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ। हरदीप सिंह किसी सदन से नहीं हैं। विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा में दक्षता। संयुक्त राष्ट्र में राजदूत रहे। ब्राजील और ब्रिटेन में राजदूत का पद संभाला।
पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने राज्य मंत्री की पद शपथ ली। मनमोहन सरकार में गृह सचिव रहे हैं आरके सिंह। बिहार के आरा से हैं सांसद।
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
अश्विनी कुमार चौबे और वीरेंद्र कुमार ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
शिव प्रताप शुक्ला ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और नकवी का हुआ प्रमोशन।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।