सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद प्रियंका गांधी का पहला रोड शो लखनऊ में

हाल ही में कांग्रेस की महासचिव बनाई गई प्रियंका गांधी की पहली रैली लखनऊ में आयोजित की गई है। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी हिस्सा ले रहे हैं।

Update: 2019-02-11 07:03 GMT

लखनऊ। सक्रिय राजनीति में कदम रख चुकी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की पहली रैली लखनऊ में आयोजित की गई है। इस रैली में उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी साथ है। यह रैली लखनऊ एयरपोर्ट से कांग्रेस कार्यालय तक चलेगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। पूरा लखनऊ कांग्रेस के पोस्टरों और होर्डिंग्स से पट चुका है।

इन पोस्टरों और होर्डिंग्समें प्रियंका को कहीं-कहीं दुर्गा के अवतार में भी दिखाया गया है। इस 17 किलोमीटर की रैली में प्रियंका और राहुल के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हैं। इस रैली के लिए एक खास बस तैयार किया गया है, जिसे फूल-मालाओं से लादा गया है। इस बस को कांग्रेस के लिए काफी लकी माना जाता है।

Full View

इसी बस का इस्तेमान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनाव में किया था, जिसमें उन्हें ऐतिहासिक जीत मिली थी। इस बस को इस रैली के लिए विशेष रूप से पंजाब से लखनऊ लाया गया है। इस रैली को लेकर महिलाएं भी खासा उत्साहित हैं। लखनऊ पहुंचने के बाद राहुल और प्रियंका ने कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। दोनों के हाथ में कागज का लड़ाकू विमान था। कहा जा रहा है कि इस कागज के विमान को प्रतीक बनाकर वे रॉफेल विमान घोटाले के मामले में मोदी सरकार का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 'चौकीदार चोर है' के भी नारे लगाए।

Full View

Similar News