LIVE: कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणापत्र, राहुल गांधी ने कहा- गरीबी पर वार, 72 हजार

Update: 2019-04-02 06:24 GMT

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha election 2019) के लिए कांग्रेस मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। केंद्र में विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र पर सबकी निगाहें टिकी थीं। घोषणापत्र जारी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 22 लाख सरकारी पद कांग्रेस 2020 तक भर देगी।



प्रेस कॉफ्रेंस में मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को 'जन आवाज घोषणापत्र' का नाम दिया है। घोषणापत्र जारी होने से पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कहा कि यह मेनिफेस्टो कई लोगों से बातचीत करके बनाया गया है। मेनिफेस्टो देश को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए है। देश की अर्थव्यवस्था को देखते हुए मेनिफेस्टो तैयार किया गया है। युवाओं और पिछड़े वर्ग पर हमारा ध्यान, यूपीए सरकार में करोड़ों लोग गरीबी से बाहर आए।

घोषणापत्र जारी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 22 लाख सरकारी पद कांग्रेस 2020 तक भर देगी। 10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायत में रोजगार देंगे। बिजनेस खोलने के लिए तीन साल के लिए किसी परमिशन की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा के 100 दिनों का काम बढ़ाकर 150 दिन किया जायेगा। इसके अलावा किसानों का एक अलग बजट होगा जिसमें किसानों को सब कुछ पता होगा।

राहुल गांधी पीएम की अपनी उम्मीदवारी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे बड़ा मुद्दा किसानों का है, रोजगार का है। इसमें जीएसटी, न्याय योजना भी काफी अहम है। प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर राहुल गांधी ने कहा कि यह देश के ऊपर है कि वो क्या सोचते हैं।

शिक्षा के लिए राहुल गांधी ने कहा कि हम 6 प्रतिशत से अधिक शिक्षा पर खर्च करेंगे। हमें प्राइवेट इंश्योरेंस पर भरोसा नहीं है, गरीब व्यक्ति भी बड़े अस्पतालों में जायेगा। भाजपा सरकार ने देश को बांटने का काम किया है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की घटनाएं बढ़ रही है। देश की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का विशेष ध्यान रहेगा।

पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने यह भी बताया कि वे वायनाड से क्यों लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में इस तरह की भावना है नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से उन्हें सरकार में हिस्सेदार नहीं बनाया गया है। मैंने ये तय किया है कि मैं उनका हिस्सा हूं और हम उनके साथ खड़े हैं।

Updating....

Similar News