कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल 

Update: 2017-04-18 17:04 GMT
शीला सरकार में मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के दिन इस वक्त वाकई खराब चल रहे हैं। एमसीडी चुनाव से ठीक पहले दिल्ली कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और शीला सरकार में मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि वह एमसीडी चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर नाराज थे। लवली दिल्ली में कांग्रेस के मुख्य चेहरों में शामिल थे और सिख समुदाय के बीच उनकी अच्छी पैठ माना जाती है। ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि वह काफी समय से कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रहे थे।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में लवली को पार्टी में शामिल किया गया। लवली को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया। लवली के साथ दिल्ली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित मलिक भी बीजेपी में आ गए हैं।

इस दौरान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी, वरिष्ठ बीजेपी नेता विजय गोयल और पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी भी मौजूद थे। बता दें कि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके अरविंदर सिंह लवली शीला दीक्षित की सरकार में थे। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्हें हटा दिया गया था। वह काफी समय से पार्टी से नाराज थे और उनके बीजेपी में जाने की अटकलें भी लगाई जा रही थीं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News