लंबाई के मामले में बिग बी को भी मात दे गया आठ साल का यह बच्चा, माता-पिता की लंबाई जान कर रह जाएंगे हैरान

Update: 2017-07-06 13:19 GMT
करन की लंबाई 6 फुट 6 इंच है।

नई दिल्ली। अगर आपसे कोई पूछे कि आठ साल के बच्चे की लम्बाई अधिक से अधिक कितनी हो सकती है, तो जवाब यही होगा कि तीन से साढ़े तीन फुट। लेकिन अगर मैं कहूं कि तीन साल का एक ऐसा लड़का है जिसकी लंबाई छह फुट से भी ज्यादा है तो आपको शायद विश्वास न हो, लेकिन ये सच है।

Full View

जी हां इन दिनों एक लड़का चर्चा में है, क्योंकि महज आठ साल की उम्र में उसकी लंबाई इतनी ज्यादा है कि लंबाई के मामले में उसने 6 फुट 2 इंच लंबे बिग बी (अमिताभ बच्चन) को भी मात दे दी है। इस लड़के की लंबाई 6 फुट 6 इंच है। मिरर की खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित डिफेंस कॉलोनी में रहने वाला है औक उसका नाम करन सिंह है।

वीडियो यहां देखें-

Full View

करन के मां-पिता भी काफी लंबे हैं। करन की मां श्वेतलाना 7 फुट 2 इंच लंबी हैं। वह भारत की सबसे लंबी महिला हैं। वहीं करन के पिता संजय सिंह की लंबाई भी 6 फीट 7 इंच है। मां श्वेतलाना बताती हैं कि जन्म के समय ही करन काफी लंबा था। उसका नाम सबसे लंबे नवजात के रूप में गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।

करन अपने माता-पिता के साथ।

करन के पिता संजय सिंह कहते हैं कि करन का कद इतना अधिक है कि क्लास में वह अपने दोस्तों से दोगुना लंबा नजर आता है। संजय के अनुसार करन का कद लगातार बढ़ रहा है। हमें उम्मीद है कि वो दुनिया के सबसे लंबे आदमी का रिकार्ड भी तोड़ सकता है। माँ श्वेतलाना बॉस्केटबाल की कई नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मेडल जीत चुकी हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

Similar News