कैबिनेट टीम में इन बड़े नामों का बढ़ सकता है कद, आज पीएम मोदी लेंगे शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्‍ट्रपति भवन में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार पीएम मोदी की टीम में इस बार कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।

Update: 2019-05-30 10:33 GMT

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्‍ट्रपति भवन में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार पीएम मोदी की टीम में इस बार कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। एएनआई के अनुसार पीएम मोदी शाम साढ़े चार बजे लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर नए सांसदों संग बैठक करेंगे। ये वे सांसद होंगे, जिन्हें नए कैबिनेट में जगह दी जानी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिन नए सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह दी जानी है, उन्हें सुबह फोन कर इस बैठक में आने की सूचना दी गई है। मोदी कैबिनेट में इस बार कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है, वहीं कुछ पुराने चेहरों को आराम दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-दूसरी बार शपथ लेंगे पीएम मोदी, समारोह में जुटेंगे देश विदेश के मेहमान

ऐसे में इन पांच नेताओं का कद बढ़ सकता है-


अमित शाह

संगठन के स्तर पर पांच साल में भाजपा को ऐतिहासिक ऊंचाई देने वाले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अब नरेंद्र मोदी सरकार में दिख सकते हैं। शाह ने राजनीतिक यात्रा में कई उतार-चढ़ाव देखे। अपने संघर्षो की बदौलत शीर्ष मुकाम हासिल कर भाजपा को सिरमौर बनाया। अमित शाह के राजनीतिक यात्रा में पीएम मोदी अहम कड़ी हैं।


 नितिन गडकरी

भाजपा सरकार में परिवहन मंत्री के रूप में नितिन गडकरी ने नया आयाम स्‍थापित किया। नितिन गडकरी भाजपा के बड़े चेहरे और केंद्रीय मंत्री हैं। यहां उनकी छवि 'विकास पुरुष' की है। इनका नाम पार्टी के सबसे बेहतरीन परफॉरमेंस वाले नेताओं में गिना जाता है।


 राजनाथ सिंह

पिछली सरकार में गृहमंत्री रहे राजनाथ सिंह को अनुभव के आधार पर दोबारा यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। प्रधानमंत्री पद के बाद गृह मंत्री को सबसे महत्वपूर्ण पदों में एक माना जाता है।



 स्मृति ईरानी

ईरानी ने 2014 में भी राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थी। स्मृति ईरानी को 2014 में अमेठी सीट हारने के बावजूद मंत्री पद दिया गया था। वे करीब दो साल तक मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रही। एक विवाद के चलते उन्हें दो साल से पहले ही इस मंत्रालय से हटा दिया गया। इसके बाद उन्हें कम अहमियत वाला टेक्सटाइल मंत्रालय दे दिया गया। इस बार भाजपा खेमें में स्मृति ईरानी की जीत को खास तव्वजो दी जा रही है।


रविशंकर प्रसाद

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रविशंकर प्रसाद को राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देना पड़ा है। रविशंकर प्रसाद पहले भी मोदी सरकार में कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रविशंकर प्रसाद अपने कड़े तेवर के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

Full View


Similar News