लंबी बीमारी के बाद दिल्ली की पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का निधन
लखनऊ। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर को निधन हो गया है। वो लंबी बीमारी से जूझ रही थीं। गौरतलब है कि शीला दीक्षित 1998 से लेकर 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं।
Former Delhi Chief Minister & Congress leader Sheila Dikshit, passes away in Delhi at the age of 81 years. (file pic) pic.twitter.com/8rqv8qfnAQ
— ANI (@ANI) July 20, 2019
शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज शाम 6 बजे से उनके आवास पर रखा जाएगा, कल दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनकी तीन बार बाईपास सर्जरी हुई थी। शनिवार सुबह वह दिल्ली के एस्कार्ट्स अस्पताल में भर्ती थीं। कुछ दिनों पहले तक वह राजनीति में खासी ऐक्टिव थीं और हाल ही में उन्होंने दिल्ली में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी की थी।
राहुल गांधी ने शीला दीक्षित के निधन पर अपनी संवेदना ज़ाहिर करते हुए लिखा है कि यह ख़बर सुनकर बेहद दुखी हैं। वो कांग्रेस पार्टी की प्यारी बेटी थीं। मैं निजी तौर पर उनके बेहद क़रीब था।
I'm devastated to hear about the passing away of Sheila Dikshit Ji, a beloved daughter of the Congress Party, with whom I shared a close personal bond.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 20, 2019
My condolences to her family & the citizens of Delhi, whom she served selflessly as a 3 term CM, in this time of great grief.
वहीं शीला दीक्षित के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वह एक मिलनसार व्यक्तित्व थी, उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है। शांति..
Deeply saddened by the demise of Sheila Dikshit Ji. Blessed with a warm and affable personality, she made a noteworthy contribution to Delhi's development. Condolences to her family and supporters. Om Shanti. pic.twitter.com/jERrvJlQ4X
— Narendra Modi (@narendramodi) July 20, 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया है। केजरीवाल ने लिखा, "अभी-अभी श्रीमती शीला दीक्षित के निधन की भयानक खबर मिली है। यह दिल्ली के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।"
Just now got to know about the extremely terrible news about the passing away of Mrs Sheila Dikshit ji. It is a huge loss for Delhi and her contribution will always be remembered. My heartfelt condolences to her family members. May her soul rest in peace
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 20, 2019
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी का निधन दु:खद! भारतीय राजनीति में अपने अहम योगदान एवं शालीनता के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी का निधन दु:खद! शोकाकुल परिजनों के प्रति पूर्ण संवेदना। भारतीय राजनीति में अपने अहम योगदान एवं शालीनता के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 20, 2019
कांग्रेस पार्टी दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों में शीला दीक्षित को सीएम के चेहरे के तौर पर उतारने की तैयारी में थी। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद केरल की राज्यपाल भी रही थीं। इसके अलावा कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भी पेश किया था। शीला को हमेशा से गांधी-नेहरू परिवार का करीबी माना जाता था।