हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुए भूस्खलन में मरने वालो की संख्या 46

Update: 2017-08-14 11:36 GMT
सभी मृतक रोडवेज बस में सवार थे।

लखनऊ। हिमाचल प्रदेश के मंडी- पठानकोट राष्ट्रीयराजमार्ग पर हुई बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 46 पहुंच गई है। सभी मृतक रोडवेज बस में सवार थे। मृतको की संख्या अभी और बढ़ सकती है। बताते चलें कि रविवार रात को हिमाचल सड़क परिवहन की दो बसें चाय-पानी के लिए कोटरूपी में रूकी थी।

ये भी पढ़ें- भूस्खलन के कारण हिमाचल में बस मलबे में तब्दील, 50 लोगों के मरने की आशंका

इसी दौरान भूस्खलन के चलते एक बड़ा पत्थर मनाली से कटरा जा रही बस पर गिरा। जिसकी वजह से बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में चली गई। इस बस में 7-8 यात्री सवार थे। उधर चंबा से मनाली जा रही बस पानी में बहते हुए लगभग 2 किलोमीटर तक बहती चली गई। ये बस यात्रियों से पूरी तरह से भरी हुई थी। हादसा रविवार रात करीब 12.20 पर हुआ था।

Similar News