इसरो ने लॉन्च किया पीएसएलवी सी-38, सरहद पर रखेगा नजर

Update: 2017-06-23 10:12 GMT
इसरो ने लॉन्च किया पीएसएलवी सी-38।                                 फोटो साभार : दूरदर्शन

चेन्नई। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी सी-38 लॉन्च किया गया। यह सैटेलाइट सरहद पर नजर रखेगा। भारत उपग्रहों के जरिए लगातार अपनी आसमानी आंखों की ताक़त में बढ़ोतरी कर रहा है, सीमा पर सुरक्षा चिंताओं को लेकर ये एक जरूरत भी है। इसलिए इसरों ने अब ठीक वैसा ही एक और उपग्रह लांच किया, जिसका इस्तेमाल बीते साल पाक अधिकृत कश्मीर में हुए सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान किया गया था।

इस क्रम में धरती के अवलोकन के लिए प्रक्षेपित किये गए 712 किलोग्राम वजनी कार्टोसैट-2 सीरीज के इस उपग्रह के साथ करीब 243 किलोग्राम वजनी 30 अन्य सह उपग्रहों को भी एक साथ प्रक्षेपित किया गया. पीएसएलवी-सी38 के साथ भेजे जा रहे इन सभी उपग्रहों का कुल वजन करीब 955 किलोग्राम है। साथ भेजे जा रहे इन उपग्रहों में भारत के अलावा ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चिली, चेक गणराज्य, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, लातविया, लिथुआनिया, स्लोवाकिया, ब्रिटेन और अमेरिका समेत 14 देशों के 29 नैनो उपग्रह शामिल हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) का यह 40वां (पीएसएलवी-सी38) सफर है। 'एक्सएल' विन्यास (ठोस स्ट्रैप-ऑन मोटर्स के इस्तेमाल के साथ) के तौर पर पीएसएलवी की 17वीं उड़ान है।

ये भी पढ़ें:- कार्टोसैट-2 के साथ अमेरिका समेत 14 देशों के 29 नैनो उपग्रह छोड़ेगा इसरो

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News