पाकिस्तान में मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद गिरफ्तार

Update: 2019-07-17 08:27 GMT

लखनऊ। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को आज पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गय। हाफिज को काउंटर टेररिजम विभाग ने गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया गया है। हाफिज को आतंकी फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, वो लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था।

हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) ने ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया है। वहीं, अमेरिका भी उसे अपनी तरफ से वैश्विक आतंकवादी घोषित कर चुका है और उसपर भारी-भरकम इनाम भी रखा गया है।

ऐसा माना जा रहा है कि आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्तान को फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) से ब्लैक लिस्ट होने का डर सता रहा है। ऐसे में यह कार्यवाही की गई है। हालांकि इससे पहले भी पाकिस्‍तान हाफिज सईद पर कई बार कार्रवाई करने का दिखावा करता रहा है।

हाफिज ने 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले की साजिश रची थी। भारत ने उसके खिलाफ पाकिस्तान को कई सबूत दिए, लेकिन इसके बाद भी हाफिज पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

Similar News